कश्मीर की वादियों और खूबसूरती का अहसास कराते हुए, रंगीलो राजस्थान की रंग बिरंगी छटा बिखेरते हुए , दक्षिण भारत की कला और विशिष्टता को समेटे और इसके साथ ही मध्यप्रदेश के आदिवासी गौरव को रेखांकित करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता संदेश देते हुए सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना के विद्यार्थियों द्वारा वार्षिकोत्सव में शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया |
भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रदर्शन के साथ ही सामाजिक संदेश देते हुए गर्ल्स एजुकेशन, चाइल्ड लेबर और भारतीय आर्मी को समर्पित नाटक की जीवंत प्रस्तुति दी गयी |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशु निनामा, अध्यक्ष शिक्षा समिति, जिला पंचायत रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष समरथ पाटीदार और सदस्य राधा पाँचाल ने की | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र मिन्डा, प्राचार्य सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय, सैलाना रहे | मुख्य अतिथि केशु निनामा द्वारा विद्यालय में संचालित गतिविधियों को सराहा गया और विद्यार्थियों को हमेशा अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी |
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों और विद्यालय में संचालित विविध गतिविधियों की जानकारी दी गयी | कार्यक्रम का प्रस्तुति वार संचालन विद्यालय की संचालन समिति के जुझार सिंह राठौर, श्वेता नागर, पद्मिनी डोडियार और योगेश परमार ने किया |
प्रस्तुतियों में मार्गदर्शन किरण देदरा पूजा शर्मा, कीर्ति बैरागी , भारती बैरागी, नेहा सिंह, नाविस्ता अली, और लक्ष्मी यादव का रहा |
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे, सांस्कृतिक कार्यक्रम के परामर्शदाता कमलेश पाटीदार, अशोक सिंह गौर, किरण देदरा, ऋषिकांत देवडा, रवि जोनवेल , सुरक्षा गार्ड नीरज मालवीय और दिनेश खराडी द्वारा किया गया ,आभार वैभव दुबे ने माना |
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालकगण भी उपस्थित रहे |