भाजपा संगठन मंडल अध्यक्ष के लिए नया चेहरा लाकर चौंका सकता है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा संगठन पिछले विधानसभा,नगर परिषद जैसे चुनाव में बड़ा नुकसान उठाने के बाद मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन में सतर्कता बरतते हुए मंडल अध्यक्ष के लिए कोई नया सामने लाकर चौंका सकती है।
रतलाम जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया जावरा से शुरू होकर रतलाम शहर विधानसभा में जाकर समाप्त हो जाएगी
भारतीय जनता पार्टी में संगठन सर्वोपरि है यही कारण है कि जिले के मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया को रतलाम के नारायणी पैलेस में रायशुमारी के साथ शुरू किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 7 एवं 8 दिसंबर को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति मे पार्टी पदाधिकारियों से मंडलवार् रायशुमारी करने के साथ शुरू होगी।
मंडल निर्वाचन प्रक्रिया 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस मे जावरा विधानसभा के मंडलों से आरंभ होगी और 08 दिसंबर को शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों से पूर्ण होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी ने बताया कि नारायणी पैलेस मे 07 दिसंबर को दोप. 2 बजे जावरा विधानसभा एवं 4 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया होगी। 8 दिसंबर को प्रातः 10 बजे सैलाना विधानसभा , दोपहर 1 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 4 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।


इस निर्वाचन प्रक्रिया के लिए भाजपा संगठन के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के अलावा संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
बताया जाता हे कि लगभग सभी स्थानों के मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन को निर्विरोध सम्पन्न करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।हालाकि सैलाना जैसी जगह पर भी दावेदार एक से अधिक हो सकते हे।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सभी से रायशुमारी कर सर्वानुमति के प्रयास किए जाएगे।
सैलाना और रतलाम ग्रामीण निर्वाचन में भाजपा संगठन चौंकाने वाला नाम सामने लाकर निर्विरोध अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को दे सकती है।

Leave a Comment

  • 7k Network
  • Traffic Tail
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]