बड़ावदा मंडल अध्यक्ष को लेकर मची हलचल…किसके किस्मत में होगा मंडल…???

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बड़ावदा।
संगठन पर्व के चलते भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्षों के चुनाव बड़ी चतुराई के साथ किया जा रहे हैं। पार्टी मंडल अध्यक्षों को लेकर हर कदम फुक फुक कर रखती जा रही है। पार्टी द्वारा बनाई गई गाइडलाइन को संगठन हित में अचानक बदला भी जा रहा है। जिससे भाजपा कार्यकर्ता खुद हरकत में है। रतलाम में चुनाव पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने सभी पूर्व मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारीयो ,अपेक्षित कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर तीन-तीन नाम मांगे थे। जिसमें लग रहा था कि इन नाम के बाद मंडल अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। लेकिन अचानक पार्टी ने बूथ अध्यक्षों से भी राय शुमारी करना उचित समझा।

जिसको लेकर तत्काल बुत अध्यक्षों के साथ मंडल प्रभारी की बैठक रखने के निर्देश दिए गए। जिसके चलते यहां मंगलवार को दोपहर भाजपा बड़ावदा मंडल प्रभारी पिंकेश मेहरा ने उपस्थित होकर 66 बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी कर उनकी पसंद के तीन तीन नाम लिए। बैठक में 60 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। जिनके हस्ताक्षर भी कराए गए।
माल्यार्पण किया, फिर चर्चा….
प्रभारी मेहरा ने बैठक शुरू करने से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सहयोगी केवी सिसोदिया, अभिषेक बोरदिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ,महामंत्री भेरूलाल गोयल, रमेश डांगी सहित अनेकों कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।
अपने पक्ष में नाम लिखने की गुहार…..
जैसे ही मंडल अध्यक्ष के दावेदारों को पता चला कि अब बूथ अध्यक्ष से भी पार्टी द्वारा नाम मांगे जाएंगे तो ऐसे दावेदारों ने सभी अध्यक्षों से अपना नाम लिखने की गुहार की। दावेदारों में जीवन सिंह चौहान, रमेश डांगी, लोकेश शर्मा,अभिषेक अवस्थी,बने सिंह , ईश्वर सेन मुख्य हैं।
इनका कहना है…..
संगठन के निर्देश पर मैने मंगलवार को सभी बूथ अध्यक्षों से चर्चा कर तीन तीन नाम का पेनल बनाकर सभी के सामने लिफाफे में सील पेक कर जिला अध्यक्ष को भेज दिए है। 90फीसदी अध्यक्ष मौजूद थे।जो भी निर्णय होगा आगामी दिनों में सबके सामने होगा।

बड़ावदा से शिरीष सकलेचा की रिपोर्ट

Leave a Comment

  • 7k Network
  • Traffic Tail
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]