बड़ावदा। मंदिर मार्गी जैन समाज के पर्यूषण पर्व शनिवार को पूर्ण हुए। सोमवार को श्री राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी में सामूहिक पारणे एवं बहुमान समारोह का आयोजन हुआ। सामूहिक पारणे का लाभ सुरेश कुमार बसंतीलाल चत्तर परिवार ने लिया। आराधना भवन में पर्यूषण पर्व के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों, तपस्वियों आदि का बहुमान किया गया।
इस अवसर पर पर्यूषण पर्व के दौरान कल्पसूत्र का वाचन करने वाले स्वाध्याय दर्पण भाई पसाद,
दर्शन टाटिया,मोक्षित धोका (सूरत)का शाल ओढ़ाकर , श्री फल एवम अभिनंदन पत्र भेट कर श्री संघ की और से कोमल सिंह राजेश बाफना परिवार ने बहुमान किया।
इस अवसर पर सुभाष सकलेचा,सलोनी सकलेचा,शिरीष सकलेचा, डॉ.प्रदीप बाफना, राजेंद्र औरा,निर्मल सकलेचा, प्रकाश सकलेचा,दादावाड़ी ट्रस्ट अध्यक्ष मानमल सकलेचा,सुशील एम.सकलेचा, पुखराजमल सकलेचा, विपुल चत्तर ,प्रियांशी सकलेचा आदि ने क्षमापना पर्व पर अपने विचार रखे। दर्पण भाई ने कहा कि बड़ावदा श्री संघ की धर्म के प्रति जागृति सरहानीय हैं।
जो धर्म के लिए नो दिन तक अपना व्यापार व्यवसाय बंद कर देते है।यह एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला है। संचालन विपुल सकलेचा ने किया।
बड़ावदा से शिरीष सकलेचा की रिपोर्ट